अनुशासन
अनियमित उपस्थिति, अनुचित अनुपस्थिति, आलस्य,
असावधानी, अवज्ञा तथा अनैतिक आचरण के कारण विद्यार्थी को
विद्यालय से हटाया जा सकता है। विद्यार्थी अपने आचरण के लिए चाहे
वह विद्यालय में हो अथवा बाहर, विद्यालय के अधिकारियों के प्रति
उत्तरदायी है। अतः सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर किये गये अशिष्ट
व्यवहार के लिए उन्हें दण्ड दिया जा सकता है।
विद्यालय में अनुपस्थित होने पर बिना माता- पिता के, किसी भी
विद्यार्थी को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
१. सभी विद्यार्थियों को विद्यालय समय पर पहुँचना है। देर से आने
वाले विद्यार्थियों को वापस भेज दिया जायेगा।
२. विद्यालय शुरू होने के पहले और छुट्टी होने के बाद बच्चों की
सुरक्षा की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।
३. विद्यार्थियों को विद्यालय पहुँचाना और छुट्टी के बाद वापस ले
जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।
४. विद्यार्थियों को अपने सदाचार से विद्यालय को गौरवान्वित
करना चाहिए। बातचीत व व्यवहार में नम्रता होनी चाहिए।
पोशाक व शारीरिक स्वच्छता पर विशेष घ्यान दिया जाना
चाहिए।
५. विद्यालय भवन में दौड़ना, खेलना व शोर करना मना है।
बरामदों में चलते समय, कक्षाएँ बदलते समय व पानी पीने के
लिए जाते समय विद्यार्थियों को शोर नहीं करना चाहिए। उन्हें
पंक्तियों में चलना चाहिए। समूह बनाकर घूमना सख्त मना है।
६. अध्यापक की अनुपस्थिति में मॉनीटर कक्षा के अनुशासन के
लिए उत्तरदायी है।
७. शारीरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के नियमों का पालन करना
सबके लिए आवश्यक है। स्कूल के किसी भी भाग में कूड़ाकरकट व रद्दी कागज नहीं फेंकना चाहिए इसके लिए रद्दी की
टोकरियों की व्यवस्था है उन्ही में कागज के टुकड़े फेंकना
चाहिए।
८. विद्यालय की सम्पत्ति को हानि पहुँचाने पर उसकी पूर्ति करनी
होगी। क्षतिपूर्ति के धन का निर्णय प्रधानाचार्य करेंगे और उन्हीं
का निर्णय अन्तिम एवं सर्वमान्य होगा।
९. विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच किसी वस्तु का संग्रह एवं बिक्री
प्रधानाचार्य की अनुमति के बिना मना है।
१०. चन्दा एकत्र करना, प्रदर्शन, पार्टी या पिकनिक की व्यवस्था
बिना प्रधानाचार्य की आज्ञा के मना है। किसी भी अध्यापक के
सम्मान में उसे भेंट देना व कोई समारोह करना भी बिना
प्रधानाचार्य की आज्ञा के मना है।
११. पाठ्य पुस्तकों एवं पुस्तकालयों की पुस्तकों को छोड़कर कोई भी
पुस्तक बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के विद्यालय में लाना मना
है।
१२. किसी भी विद्यार्थी की पुस्तकें, कपड़े व रुपया/पैसा खो जाने पर
विद्यालय उत्तरदायी नहीं होगा। विद्यार्थियों को अपनी चीजों की
देखभाल स्वयं करनी चाहिए। उन्हें अपने साथ कीमती चीजों व
रुपया/पैसा नहीं रखना चाहिए।
१३. मध्यावकाश का भोजन लाना अनिवार्य है।
१४. विद्यालय की दीवारों पर लिखना अथवा चित्र बनाने पर दंडित
किया जायेगा।